फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   कमरे में पंखे से लटका मिला महिला का शव

कमरे में पंखे से लटका मिला महिला का शव

Mon, 22 Oct 2018 07:04 PM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
कमरे में पंखे से लटका मिला महिला का शव
पंखे और पेड़ से लटकते मिले दो शव
विज्ञापन

युवती कमरे में पंखे से और बुजुर्ग पेड़ पर लटका था
अलग-अलग इलाकों में वारदात से मचा हड़कंप
विवाहिता के मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर विवाहिता समेत दो लोगों के शव लटकते पाए गए। युवती की लाश कमरे में पंखे से लटकी मिली जबकि बुजुर्ग का शव पेड़ से लटकता पाया गया। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
महेवागंज। सदर कोतवाली के गांव मंगरेपुरवा निवासी गुरुदयाल के लड़के रणधीर की शादी तीन वर्ष पूर्व फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव निवासी 22 वर्षीय गीता पुत्री कल्लू के साथ हुई थी। शुरुआत में पति पत्नी के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था। इस बीच एक बच्चे का जन्म भी हुआ। पिछले कुछ दिनों से पति पत्नी में किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी होती थी। सोमवार दोपहर गीता ने अज्ञात कारणों के चलते कमरे में लगे पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पुलिस को सूचना दी। मृतका के बड़े भाई देशराज ने बताया कि आये दिन उनकी बहन गीता को ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताड़ित करते थे। पिछले दिनों ससुराल में उसकी पिटाई भी की गई। आरोप है कि सोमवार करीब बारह बजे पति रणधीर ने उसे फोन कर बताया कि मैंने तुम्हारी बहन को मार दिया है। देशराज ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचा तो बहन का शव जमीन पर पड़ा मिला।
विज्ञापन

खीरी टाउन। खीरी थाना क्षेत्र के लखीमपुर रोड पर चोरही बाग में रविवार रात एक साठ वर्षीय व्यक्ति का शव आम के पेड़ पर लटका पाया गया। अभी उसकी शिनाख्त नही हो सकी है। राहगीरों से सुबह इसकी जानकारी खीरी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान नही हो पाई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन







विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed