{"_id":"5b5228b04f1c1bed5e8b463e","slug":"101532111024-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में भाई को मारी गोली, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन विवाद में भाई को मारी गोली, घायल
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 एलकेएच 5
जमीन विवाद में भाई को मारी गोली, घायल
घायल की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। थाना फूलबेहड़ के गांव लठिया बसहामाफी में जमीन विवाद में बृहस्पतिवार की शाम तीन भाइयों ने अपने बहनोई के साथ मिलकर छोटे भाई 28 वर्षीय मुंशी मौर्या को घेरकर गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में भर्ती मुंशी मौर्या ने बताया कि करीब दो साल पहले मां ने अपने हिस्से की पांच बीघा जमीन का उसके नाम बैनामा करा दिया था। इससे उसके भाई राजेश, प्रताप और मनोहर नाराज हो गए। भाइयों ने अदालत में आपत्ति दाखिल कर दी। जिससे दाखिल खारिज की प्रक्रिया रुक गई। मां के जमीन नाम करने से तीनों भाई उससे रंजिश मानने लगे। भाइयों से खतरा देख उसने गांव के बाहर अपना घर बनाया और पत्नी-बच्चों के साथ रहने लगा। मां के मरने के बाद दो महीने पहले भाइयों ने उसके खेत में खड़ी केले की फसल काट ली थी और खेत पर कब्जा कर लिया था। उसने मामले की तहरीर पुलिस को भी दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि उस पर ही पुलिस जबरदस्ती सुलह-समझौते का दबाव बनाने लगी थी। बुधवार को उसके भाई राजेश, प्रताप और मनोहर आदि ने उसके हिस्से की जमीन में खड़े बांस की थनियां काट दी। इसको लेकर विवाद हुआ तो तीनों ने जान से मार देने की धमकी दी। इसकी सूचना भी उसने पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने अनसुनी कर दी। बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे वह पैदल घर जा रहा था। रास्ते में तीनों भाइयों ने बहनोई रामरतन के साथ मिलकर उसे घेर लिया और तमंचे से गोली चला दी। गोली लगने से वह लहूलुहान होकर गिर गया। गांव में दहशत व्याप्त हो गई। चीखपुकार पर गांव के कई लोग और उसकी पत्नी जामवती मौके पर पहुंची। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल लाई, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल को लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने पत्नी जामवती देवी की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
-----------
जमीन को लेकर घायल और उसके तीन अन्य भाइयों के बीच विवाद चल रहा है। पत्नी की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायल मुंशी मौर्या और उसका एक भाई प्रताप अपराधी किस्म के हैं। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-फूलचंद्र प्रभारी निरीक्षक थाना फरधान