{"_id":"5aad31a64f1c1ba3238b5b39","slug":"101521299878-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आए थे बेटे को मारने कर दी बुजुर्ग मां की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आए थे बेटे को मारने कर दी बुजुर्ग मां की हत्या
Updated Sat, 17 Mar 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीड
आए थे बेटे को मारने कर
दी बुजुर्ग मां की हत्या
दो बीघा जमीन के विवाद में महिला पर सोते समय किया हमला
- पुलिस के अनुसार तहरीर मिलने पर दर्ज की जाएगी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
धौरहरा।
गांव सिसैया में शुक्रवार की रात सोते समय कुछ लोगों ने गांव निवासी महिला 65 वर्षीय फूलसुम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और फरार हो गए। चीखपुकार पर पहुंचे परिवार के लोग उन्हें सीएचसी धौरहरा ले गए। डॉक्टर के रेफर करने पर घरवाले उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने फूलसुम को मृत घोषित कर दिया। घरवालों का कहना है कि दो बीघा जमीन को लेकर चल रहे विवाद में हमलावर मृतका के बेटे को मारने के लिए आए थे, लेकिन उन्हें यह नहीं मालूम था कि चारपाई पर उसकी मां लेटी हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
गांव सिसैया निवासी सद्दाम ने बताया कि उसके पिता मोबीन से दो बीघा जमीन को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा है, जिसका एक वाद पिता ने अदालत में भी दायर किया है। इससे आरोपी रंजिश मानते हैं। सद्दाम ने बताया कि उसके पिता हमेशा घर के बाहरी हिस्से में बने कमरे में सोते थे, लेकिन शुक्रवार को वह बरामदे में सो गए, जबकि कमरे में उसकी दादी फूलसुम सो रही थीं। रात करीब साढ़े 12 बजे विपक्षी अपने पुत्रों के साथ आ धमका और पिता मोबीन को समझकर बुजुर्ग दादी के चेहरे पर बांके से प्रहार कर दिया। दादी की चीखपुकार पर वह लोग दौड़कर जब तक मौके पर पहुंचे हमलावर भाग निकले। आननफानन में घायल दादी को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस फूलसुम को सीएचसी लाई, जहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने फूलसुम को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। उधर कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि महिला घायल अवस्था में अपने बेटे के साथ आई थी, जिसे मजरूबी चिट्ठी बनाकर इलाज के लिए भेजा गया था। अभी कोई तहरीर नहीं आयी है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।