फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   दलित किशोरी का खेत में लटकता मिला शव

दलित किशोरी का खेत में लटकता मिला शव

Mon, 22 Jan 2018 08:12 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
दलित किशोरी का खेत में लटकता मिला शव
लीड
विज्ञापन

किशोरी का खेत में
लटकता मिला शव
रेप के बाद हत्या कर शव लटकाने का है आरोप
- गांव के ही मदरसा संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
निघासन खीरी।
थाना निघासन क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय दलित किशोरी का सोमवार की सुबह गांव के निकट ही शीशम के पेड़ से शव लटकता मिला। किशोरी सुबह करीब छह बजे घर से बाहर किसी जरूरी काम से निकली थी। घरवालों ने गांव के ही मदरसा संचालक पर रेप के बाद हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप, हत्या और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर शव शाम को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र की एक किशोरी कक्षा सात की छात्रा है। वह गांव के स्कूल में पढ़ती है। सोमवार सुबह करीब छह बजे वह गांव के पूरब की तरफ किसी आवश्यक कार्य से गई थी। आरोप है कि पीछे से गांव का ही मदरसा संचालक 25 वर्षीय रेहान पहुंच गया। उसने किशोरी को दबोच लिया और गन्ने के खेत में रेप किया। पास से गुजर रहे किशोरी के चाचा ने जब चीख पुकार सुनी तो वह खेत के अंदर घुसे। वहां पर नग्न अवस्था में मिली भतीजी को देखकर वह घबरा गए। उन्होंने भतीजी को संभालते हुए उसे घर जाने को कहा और आरोपी युवक का पीछा किया, लेकिन युवक भाग निकला। किशोरी के चाचा ने बताया कि वह परिवार के लोगों को लेकर ग्राम प्रधान के घर पहुंचे। वह लोग ग्राम प्रधान को मामले से अवगत करा ही रहे थे कि घर से किशोरी के वापस न पहुंचने की जानकारी मिली। इस पर वह लोग तलाश में निकल पड़े।
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे बाद गांव के पूरब में लगे शीशम के पेड़ पर किशोरी का शव उसी के दुपट्टे से लटकता मिला। परिवार वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ सविरत्न गौतम एसओ के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसओ ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर गांव के ही मदरसा संचालक रेहान पुत्र शाबिर अली के खिलाफ दुराचार, हत्या और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत से मामला निपटाना
चाहते थे परिवार के लोग
- आरोपी के पिता के हैं तीन पत्नियां
- पहली पत्नी का बेटा है आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
निघासन।
समाज में हंसाई न हो इसलिए परिवार के लोग पंचायत के माध्यम से मामले को निपटाना चाहते थे। परिवार वाले जब आरोपी के घर शिकायत लेकर गए तो आरोप है कि आरोपी के परिवार वालों ने उन्हें धमकाया। इससे नाराज परिवार के लोग प्रधान के घर गए। वहां पर किशोरी के मरने की सूचना पर पुलिस को बुलाया गया। आरोपी युवक के पिता के तीन पत्नियां हैं। पहली पत्नी का बेटा इस घटना क्रम में आरोपी है।
किशोरी के साथ दुराचार के मामले को परिवार वाले पहले आपस में ही निपटाना चाहते थे। पीड़िता के पिता जब उसकी शिकायत लेकर आरोपी के घर गए तो आरोपी के पिता और अन्य परिवार वाले नाराज हो गए। उन्होंने किशोरी के पिता को भला बुरा कहते हुए घर से भगा दिया। गरीब परिवार होने के कारण वह लोग ग्राम प्रधान के पास पहुंचे। वहां पर प्रधान ने किशोरी को बुलाने की बात कही। इसी बीच पता चला कि किशोरी घर पर लौटी ही नहीं है, जिसके बाद प्रधान समेत सभी लोग उसे ढूंढने के लिए निकल पड़े।


रेप दूसरे और शव दूसरे
खेत में लटकता मिला
किशोरी के साथ दुराचार गांव के पूरब की तरफ जाने वाले रास्ते से दक्षिण में चलकर किया गया। घटना से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर रास्ते के उत्तर की तरफ एक शीशम के पेड़ से उसका शव लटकता पाया गया। किशोरी की चप्पल पेड़ के नजदीक रखी हुई थी। उसकी जुबान बाहर निकली हुई थी। उसके कपड़े सही सलामत थे।


तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा। आरोपी के घर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी फरार है।
- अजय यादव, एसओ निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed