{"_id":"5a3ba4f24f1c1bf4688c2948","slug":"101513858290-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता ने खाया जहर, मौत
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
जहर
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवागंज खीरी। सदर कोतवाली के गांव रुद्रपुर निवासी एक युवक की पत्नी ने संदिग्ध हालात में बुधवार की रात जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि परिवार और मायके वालों ने मौत की सूचना पुलिस को नही दीं है।
सदर कोतवाली के गांव रुद्रपुर निवासी अच्छेलाल की पत्नी अनीता(33) ने बुधवार रात घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जब तक घर वाले उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करते, इससे पहले ही अनीता की मौत हो गई। इससे घर में चीखपुकार मच गई। गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बताते है कि मौत से पहले महिला का उसके पति से जमकर विवाद हुआ था। महिला का मायका खैराबाद (सीतापुर) में है। सूचना पर मृतका के मायके वाले भी गांव पहुंच गए। आरोप है कि मौत और शरीर पर चोटों के निशान की बात कहकर मृतका के भाई ने ससुरालियों से विरोध जताने की कोशिश की। इस पर समाज के ही कुछ लोगों ने उसे समझाबुझा कर शांत करा दिया, जिससे उसने कोई कार्रवाई नहीं की। चौकी प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि महिला की मौत की जानकारी उन्हें नहीं है। यदि कोई सूचना देता है या तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।