फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पुलिस बताकर घर में घुसे बदमाशों ने डाला डाका

पुलिस बताकर घर में घुसे बदमाशों ने लूटा लाखों का माल

Thu, 21 Dec 2017 11:11 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
पुलिस बताकर घर में घुसे बदमाशों ने डाला डाका
लूटा लाखों का माल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
सशस्त्र बदमाशों ने बुधवार की रात मोहल्ला हिदायतनगर निवासी छोटेलाल यादव के घर पर धावा बोल दिया। पुलिस बताकर दरवाजा खुलवाया और घर के सभी सदस्यों को गन प्वाइंट पर ले लिया। बदमाश परिवारवालाें को बंधक बनाकर 15 हजार की नकदी समेत करीब डेढ़ लाख के जेवर लूट ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
मोहल्ला हिदायतनगर निवासी छोटेलाल यादव ने बताया कि वह परिवार समेत घर में सो रहे थे। रात करीब ढाई बजे दरवाजे की कुंडी खटकी। जब उन्होंने आवाज लगाई तो बाहर से आवाज आई कि पुलिस है, दरवाजा खोलिए। इस पर उनके पुत्र सत्यम ने दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही पांच-छह लोग उनके घर में घुस आए। उन्हें, पुत्र सत्यम और दामाद सुमित कुमार को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। सभी के कपड़ों से हाथ और पैर बांध दिए। उन्होंने बताया कि बदमाशों के पास लोहे की रॉडे भी थीं। बदमाशों ने नकदी-जेवर मांगे और न देने पर गोली मार देने की धमकी देने लगे, जिससे सभी दहशत में आ गए। जिसके बाद बदमाश घर से 15 हजार रुपये की नकदी, तीन मंगलसूत्र, चार जोड़ी पायल, एक जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी टॉप्स समेत करीब डेढ़ लाख का जेवर चोरी कर ले गए। करीब आधा घंटा लूटपाट करने के बाद बदमाश शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी देते हुए आराम से घर से चले गए। बदमाशों के जाने की आहट मिलने पर उन्होंने शोर शराबा किया। यूपी 100 को घटना की जानकारी दी। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। सूचना से 20 मिनट बाद यूपी 100 पुलिस, जेल गेसट चौकी इंचार्ज फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


पीड़ित से पूछताछ में पुलिस ने गवां दिया समय
हिदायतनगर में डकैती की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता नहीं दिखाई। सूचना के 20 मिनट बाद पहुंची पुलिस ने पीड़ित और उसके परिवारवालों से पूछताछ करने में समय गवां दिया और वापस लौट गई। यदि पुलिस मौके पर पहुंचने के बाद त्वरित कार्रवाई करती और घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश करती तो शायद बदमाश पुलिस के हाथ चढ़ सकते थे, लेकिन पुलिस ने ऐसा न कर सिर्फ अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed