फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   दो घरों से नकदी समेत हजारों का सामान चोरी

दो घरों से नकदी समेत हजारों का सामान चोरी

Fri, 24 Nov 2017 12:10 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
दो घरों से नकदी समेत हजारों का सामान चोरी
तिकुनियां।
विज्ञापन

बदमाशों ने थाना सिंगाही के गांव सूरतनगर के दो घरों में घुसकर लूटपाट की। बदमाश नकदी समेत हजारों रुपये का सामान ले उड़े। सीओ निघासन ने एसओ के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव सूरतनगर निवासी रमेश ने बताया कि तीन-चार लोग उसके घर घुस आए, सभी मुंह पर नकाब बांधे हुए थे। बदमाशों ने शस्त्रों के बल पर उसे और महिलाओं को दबोच लिया। पिटाई कर कमरे में बंद कर दिया। बदमाश तीन मोबाइल, तीन हजार रुपये और पत्नी के जेवर लूट ले गए। इसके बाद पड़ोसी बनवारी के घर लूटपाट की। बदमाशों ने उनके पुत्र अरविंद की पिटाई कर बक्सा खुलवाया। बदमाश बक्से में रखे 200 रुपए नकद, चांदी के जेवर लूटकर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद अरविंद ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर रात में ही एसओ नर्वदेश्वर तिवारी मौके पर पहुंच गए और घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सीओ निघासन ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया और परिवार के लोगों से जानकारी ली। एसओ नर्वदेश्वर तिवारी ने बताया कि चोरी की वारदात हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने कई संदिग्ध उठाए, पूछताछ शुरू
महेवागंज।
पूजा गांव में ओमप्रकाश तिवारी के घर पड़ी लाखों की डकैती के मामले में एसपी का रुख भांपकर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डकैती की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को उठाया है, जिनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूलबेहड़ के पूजा गांव निवासी किसान ओमप्रकाश के घर मंगलवार रात हथियारों से लैस छह से अधिक बदमाशों ने धावा बोला था। परिवार वालों को बंधक बनाकर करीब एक घंटे तक जमकर लूटपाट की थी। बदमाश आठ लाख की जेवर, नकदी बटोर ले गए थे। एसपी डॉ. एस चनप्पा ने मौका मुआयना कर टीम को घटना के जल्द खुलासे के आदेश दिए थे। इससे हरकत में आई पुलिस ने डकैती की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई। बुधवार की रात में ही पुलिस ने कई संदिग्धों को दबोचा है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर केएन पांडेय ने बताया कि टीमें लगा दी गई हैं। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी कोई क्लू नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed