फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बाइक सवारों ने युवक से सतर हजार लूटे, जंगल में फेंका

बाइक सवारों ने युवक से सतर हजार लूटे, जंगल में फेंका

Sun, 05 Nov 2017 07:26 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवारों ने युवक से सतर हजार लूटे, जंगल में फेंका
लखीमपुर खीरी/महेवागंज।
विज्ञापन

कश्मीर से कपड़े की फेरी लगाकर घर लौट रहे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने अंदेशनगर में स्थित एक होटल पर नशीला पदार्थ खिलाकर उससे 70 हजार की नकदी, मोबाइल और बैग लूट लिया। बदमाश उसे बेहोशी की हालत में जंगल में डालकर फरार हो गए। होश आने पर पीड़ित सुंदरवल चौकी पहुंचा और घटना की तहरीर पुलिस को दी। खास बात यह है कि पुलिस ने मौका मुआयना तो किया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
फूलबेहड़ के रघवापुर बेलिहान निवासी वाजिद ने बताया कि उसका मंझला पुत्र 22 वर्षीय मुजफ्फर कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में कपड़े की फेरी करने गया था। शनिवार को वह घर लौट रहा था। लखीमपुर बस स्टॉप पर उतरने के बाद उसे एक बाइक सवार दो युवक मिल गए। दोनों युवकों ने पुत्र से अंदेशनगर का पता पूछा। युवक के भी वही जाने की बात सुनकर दोनों ने उससे मेलजोल बढ़ाया और साथ ही चलने की बात कही। इस पर मुजफ्फर उनकी बाइक पर बैठ गया और तीनों अंदेशनगर पहुंच गए। मुजफ्फर ने बताया कि अंदेशनगर में एक होटल पर दोनों युवकों ने उसे चाय नाश्ता कराया। चाय पीते ही उसे कुछ चक्कर महसूस हुआ तो युवकों ने उसे घर छोड़ देने की बात कहकर बाइक पर बिठाया और जंगल की ओर चल दिए। जब उसने विरोध किया तो कनपटी पर तमंचा लगा दिया। उसके बाद वह बेसुध हो गया। सुबह जब होश आया तो देखा कि वह पांच किलोमीटर दूर स्थित परसेहरी जंगल में था। वह किसी तरह देर शाम घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। घर वाले उसे लेकर सुंदरवल पुलिस चौकी आए और घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि बदमाश 70 हजार रुपये, मोबाइल और बैग लूटकर ले गए हैं। चौकी प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि मौका मुआयना किया गया है। घटना की अभी जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने तांगा चालक की
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed