फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   1.90 lakh in the name of providing jobs Hdpe

नौकरी दिलाने के नाम पर 1.90 लाख हड़पे 

Tue, 04 Oct 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 04 Oct 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
1.90 lakh in the name of providing jobs Hdpe
money shimla
पीड़ित ने तहसील दिवस में की शिकायत 
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर शहर के मोहल्ला काशीनगर निवासी पिता-पुत्र ने गांव रसौर निवासी नीलम कुमार से 1.90 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने तहसील दिवस में शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। 

सदर कोतवाली के गांव रसौरा निवासी नीलम कुमार ने बताया कि शहर के मोहल्ला काशीनगर निवासी पिता-पुत्र ने स्वास्थ्य विभाग के बीपीएम में नौकरी दिलाने का वादा किया और अलग-अलग किस्तों में 1.90 लाख रुपये ले लिए। 30 जून 14 को आश्वासन दिया कि एक माह में नौकरी मिल जाएगी। महीना बीतने के बाद जब उसे कोई नियुक्ति पत्र नहीं मिला तो उसने आरोपियों से संपर्क किया तो आरोपी टाल मटोल करने लगे। दबाव बनाने पर राजस्थान में ट्रेनिंग करने की उसे एक मार्कशीट पकड़ा दी और बोले, कि नौकरी में इसकी जरूरत पड़ेगी। जब उसने मार्कशीट की पड़ताल की तो वह फर्जी निकली। जिसकी शिकायत उसने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर की। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच राजापुर चौकी पुलिस को सौंप दी। चौकी पुलिस ने जांच के बाद रुपये लौटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन आरोपियों ने अब तक पैसा नहीं लौटाया है। पीड़ित ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed