फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime police

थाना नहीं संभल रहा तो पुलिस लाइन में जाइए

Mon, 23 Sep 2019 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
crime police
लखीमपुर खीरी। क्राइम मीटिंग में एसपी पूनम के तेवर देखकर थाना प्रभारी सहम गए। एसपी ने थाना प्रभारियों को साफ शब्दों में चेताया कि जो एसओ थाने नहीं संभाल पा रहे हैं। वह खुद ही पुलिस लाइन में अपनी आमद करा लें। अगर लूट और चोरी की घटनाएं नहीं खुलीं तो सख्त कार्रवाई होगी। एसपी ने सभी सर्किलों के सीओ को भी काम में सुधार लाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस सभागार में अपराध समीक्षा बैठक दोपहर दो बजे से शुरू हुई। पहले एसपी पूनम ने सैनिक सम्मेलन किया। फिर थानों से आए पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी और निस्तारण करने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए। अपराध समीक्षा बैठक में थानावार लूट, चोरी, हत्या आदि घटनाओं की समीक्षा की। गंभीर अपराधों के लंबित मामलों का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि जो प्रभारी निरीक्षक और एसओ थाना नहीं संभाल पा रहे हों, या उनका मन सरकारी काम में नहीं लग रहा है तो वह खुद ही अपनी लाइन में आमद दर्ज करा लें। अन्यथा उन पर कड़ी कार्रवाई होगी। एसपी ने कहा कि थाने पर ही पीड़ितों की समस्या का समाधान कराएं। उन्होंने आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों की निष्पक्ष और समय से जांच पूरी करने के निर्देश दिए। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अभियानों में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। अवैध शराब, मादक पदार्थों पर प्रभावी नियंत्रण लगाएं। महिलाओं व बच्चियों के साथ होने वाले अपराधों की अंकुश लगाने के निर्देश दिए। नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा आदि को लेकर सतर्कता बरतने और पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाकर चुस्त-दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था रखने के आदेश दिए। बैठक में एएसपी शैलैंद्र लाल, सभी सीओ और प्रभारी निरीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed