फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

सिर पर डंडे से हमला कर पुजारी ने की अज्ञात व्यक्ति की हत्या

Wed, 31 Aug 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
crime
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव स्थित बालाजी मंदिर के पुजारी ने सोमवार की रात 40 वर्षीय व्यक्ति की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी। बताते हैं कि मंदिर के पुजारी ने चोर समझकर उसके सिर पर डंडे से हमला कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मृतक का नाम-पता अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

महेशपुर के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के दक्षिण मोहम्मदी रोड पर बालाजी का मंदिर है। जहां पर जौनपुर जिले के थाना मुगराबाद क्षेत्र के गांव रामगढ़ा निवासी पुजारी देवमणि पुत्र रामवचन दो वर्ष से मंदिर पर रहकर देखभाल करता था। सोमवार की रात करीब 1:00 एक बजे चालीस साल का एक व्यक्ति आया था, जिससे पुजारी का विवाद हुआ था। बताते हैं कि विवाद इस कदर बढ़ गया कि पुजारी ने अज्ञात व्यक्ति के पास मौजूद डंडा लेकर उसके सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान काफी ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। प्रधान अमर सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुजारी को गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक मानसिक मंदित बताया जा रहा है। उधर, पुलिस का कहना है कि मृतक का नाम पता नहीं चल पाया है। कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रधान अमर सिंह की तहरीर पर कथित पुजारी के खिलाफ अभियोग दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed