{"_id":"630d0d912be0bd2af4328cdd","slug":"crime-lakhimpur-news-bly495925272","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलापुर में दिनदहाड़े सेना के जवान पर दबंगों ने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलापुर में दिनदहाड़े सेना के जवान पर दबंगों ने की फायरिंग
विज्ञापन
शिव कॉलोनी मे फायरिंग के बाद लगी भीड़। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली की मिश्राना चौकी क्षेत्र के मोहल्ला कमलापुर (शिव कॉलोनी) में सोमवार को दोपहर करीब एक बजे छुट्टी पर घर आए सेना के जवान और कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद दूसरे पक्ष के दबंगों ने जवान पर फायर कर दिया। सूचना पाकर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
कमलापुर निवासी विकास सिंह सेना में कार्यरत है, वह कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया है। सोमवार को वह मोहल्ले की एक दुकान पर कुछ सामान लेने गया था, जहां पहले से मौजूद अनमोल, उदय मिश्रा, कार्तिक, रामचंद्र आदि से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान एक युवक ने विकास सिंह पर तमंचे से फायर झोंक दिया, जो उसके शरीर के पास से निकल गया। इससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर संकटा देवी चौकी पुलिस मौके पर छानबीन करने पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। इसके बाद पीड़ित विकास सिंह ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने अनमोल, उदय मिश्रा, कार्तिक, रामचंद्र समेत पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
निरीक्षक अपराध संजय सिंह ने बताया कि पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।