फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

भतीजे का अंतिम संस्कार कर लौट रहे चाचा की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 31 Jul 2022 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
crime
खमरिया। थाना ईसानगर की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी खमरिया में शनिवार की दोपहर करीब 11 बजे गांव चिकनापुरवा में काली माता मंदिर से 50 मीटर दूर 24 साल के धीरज का शव मिला। चेहरे और हाथ में चोट के निशान मिले हैं। पास में ही एक फावड़ा व मोबाइल भी मिला है। मृतक अपने भतीजे का अंतिम संस्कार कराकर वापस घर लौट रहा था। मृतक की मां लज्जावती ने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम सभा खमरिया के मजरा गांव प्रेमनगर निवासी 24 वर्षीय धीरज कश्यप के सगे भाई नीरज के लड़के छोटू (उम्र एक माह) की मृत्यु शुक्रवार की रात में हो गई थी। अंतिम संस्कार शनिवार को परिवार वालों के साथ किया गया। इसमें चाचा धीरज भी लोगों के साथ में गया था। अंतिम संस्कार करने के बाद सभी लोग वापस आ गए लेकिन धीरज सबसे पीछे चल रहा था। बताते हैं कि सभी लोगों के लौटने के एक घंटा बाद कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को बाघ द्वारा निवाला बनाए जाने की खबर फैलाई। कुछ लोगों ने चिकनापुरवा गांव में काली माता मंदिर से करीब 50 मीटर दूर गन्ने के खेत में धीरज की लाश मिलने की सूचना दी। मौकेे पर पहुंचे परिजन ने देखा कि मृतक के चेहरे पर किसी भारी वस्तु से वार किए जाने से चोट के निशान थे और हाथ भी चोटिल था।
विज्ञापन

पास में फावड़ा मिला है। आशंका है कि फावड़े से प्रहार किया गया होगा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मौके पर मिले फावड़ा व मोबाइल को कब्जे में लिया है। मृतक के बड़े भाई नीरज कश्यप ने रिपोर्टिंग पुलिस चौकी खमरिया में एक तहरीर देकर बाघ के हमले में भाई की मौत होने की सूचना दी है। वहीं मृतक की मां लज्जावती ने पुलिस को बताया है कि धीरज कश्यप की किसी ने हत्या कर दी है। थाना ईसानगर के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे एवं रिपोर्टिंग पुलिस चौकी के एसआई शिवाजी दुबे ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया है कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मृतक के भाई द्वारा बाघ के हमले में मौत होने की बात कही जा रही है, जबकि मां ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed