फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

रस्सी से गला कसकर गाय को मार डाला

Fri, 12 Nov 2021 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime
सिकंदराबाद। दो दिन पहले थाना नीमगांव क्षेत्र में एक गाय को मार डालने का आरोप लगाया था। इस पर गाय का पोस्टमार्टम कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बेहजम चौकी क्षेत्र के सरैया अकबरपुर निवासी ज्ञान देवी ने बताया कि नौ नवंबर को सुबह छह बजे गांव के राकेश यादव ने गाय का मुंह बांधा और फिर रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मृत गाय को घर के सामने फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाय का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी राकेश यादव व राधेश्याम समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चौकी प्रभारी बेहजम सुनील बाबू अवस्थी ने बताया कि पीड़ित और आरोपी पक्ष के मध्य जमीनी विवाद है, जिसके चलते आरोप लगाया गया है। बेहजम के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसए रिजवी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रस्सी से गला कसने की वजह से गाय को हैमरेज हुआ, जिससे मौत हुई है। गाय के पेट मे नौ महीने का बच्चा भी था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed