{"_id":"61462bfb8ebc3ece470eab32","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4600673171","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए महिला को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए महिला को घर से निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पसगवां (लखीमपुर खीरी)। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालवालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस मामले में पीड़िता ने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के विरुद्ध मारपीट और दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है।
शाहजहांपुर जिले के थाना सेहरामऊ दक्षिणी के ग्राम आंटा बुजुर्ग निवासी रामविलास गुप्ता ने पुत्री उमा का विवाह छह वर्ष पूर्व पसगवां कोतवाली के ग्राम सल्लिया (जंगबहादुरगंज) निवासी हंसराम गुप्ता के पुत्र विजय गुप्ता के साथ किया था और सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था।
आरोप है कि ससुरालीजन पति विजय गुप्ता, ससुर हंसराम गुप्ता, सास शिवरानी, जेठ सुनील कुमार गुप्ता, जेठानी रीना गुप्ता, देवर सूरज गुप्ता दहेज की मांग को लेकर उससे मारपीट करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि 13 सितंबर को शाम छह बजे ससुरालियों ने कमरे में बंद कर उसे मारा पीटा और बाद में घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के विरुद्ध मारपीट और दहेज प्रताड़ना के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवेचना जंगबहादुरगंज पुलिस चौकी प्रभारी आदित्य कुमार सिंह को सौंपी गई है। संवाद