{"_id":"613277098ebc3e35e94a36ec","slug":"crime-lakhimpur-news-bly458449030","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में मूक-बधिर विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में मूक-बधिर विवाहिता की मौत
विज्ञापन
विवाहिता की मौत के बाद घर के बाहर बैठे लोग। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन। गांव बंगलहा में एक नवविवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया गया कि छह माह पहले मृतका ने प्रेम विवाह किया था।
गांव बंगलहा कुटी निवासी प्रकाश ने बताया कि उनकी 21 वर्षीय पुत्री पूनम का छह माह पहले गांव के ही ठाकुर प्रसाद के बेटे सतीश से प्रेम विवाह हुआ था। बृहस्पतिवार की रात उसका शव घर में फंदे से लटकता मिला। सुबह जब पूनम के मायके वालों को सूचना मिली तो वह घर पहुंचे, जहां सतीश मय परिवार लापता था। प्रकाश ने बताया कि उसकी बेटी मूक बधिर है, जिसके गर्भवती होने के बाद पंचायत ने फैसला कर सतीश से विवाह करा दिया था। बताया कि करीब दो सप्ताह पहले उसने एक बच्चे को जन्म दिया था, जिसकी मौत हो गई थी।
प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि मृतका की मां गुड्डी देवी की तहरीर मिली है। मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
--
शहतूत के पेड़ से लटकता मिला ग्रामीण का शव
बिजुआ। बिजुआ चौकी क्षेत्र के ग्राम कल्लूपुरवा में बृहस्पतिवार शाम एक व्यक्ति का शव गन्ने के खेत में लगे शहतूत के पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों के अनुसार जब लोग खेतों की तरफ गए तो वहां एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटक रहा था। मृतक की पहचान 45 वर्षीय विजयपाल पुत्र मिश्रीलाल निवासी कल्लूपुरवा के रूप में हुई। बिजुआ चौकी प्रभारी लल्ला गोस्वामी मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिवार वालों के अनुसार को सुबह दस बजे घर पर कुछ कहासुनी हो गई थी और तभी विजयपाल नाराज होकर चले गए थे। संवाद