फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

न्यायालय के आदेश पर तीन के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

Thu, 02 Sep 2021 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
crime
गोला गोकर्णनाथ। नगर निवासी एक युवती की ओर से न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नगर की एक कॉलोनी निवासी युवती की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव कोरैया निवासी गुड्डू उर्फ सूरज यहां रहकर पढ़ता और पढ़ाता है। इसी दौरान उसकी गुड्डू से अच्छी जान पहचान हो गई। युवती गुड्डू उर्फ सूरज, उसके भाई आलोक और चाची सुनीता पर काफी विश्वास करने लगी।

आरोप है कि 19 मई को शाम 8:00 बजे सुनीता ने उसे अपने आवास पर कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए बुलाया। जब उसने कोल्ड ड्रिंक पी ली तो उसके बाद सुनीता और आलोक चले गए। इसी दौरान युवती को नशा होने लगा। जब वह अपने कमरे पर जाने लगी तो गुड्डू ने उसे रोक लिया। आरोप है कि बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी और शादी करने का झांसा दिया। 20 मई को जब वह कोतवाली में अपनी बहनों के साथ घटना की रिपोर्ट लिखाने गई तो पुलिस ने रिपोर्ट लिखने की बजाय सुलह समझौता कराकर मामला रफा-दफा कराने का प्रयास किया। कार्रवाई न होने पर पीड़िता को न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने अब तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed