फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से की गई थी अरमान की हत्या

Wed, 25 Aug 2021 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
crime
फरधान। सोमवार को लापता किशोर अरमान की हत्या के बाद शव मिलने के मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा कर हत्या के पांचों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि, अरमान के घर पर तोड़फोड़ के आरोपी दोनों सिपाहियों को पुलिस लाइन से संबद्ध किया गया है। खबर है कि आरोपी पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

फरधान थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी अरमान का शव पीलीभीत बस्ती हाईवे के किनारे 23 अगस्त की सुबह गन्ने के खेत में मिला था। अरमान 19 अगस्त से लापता था, जिसके गायब होने की सूचना परिजन ने 20 अगस्त को थाना फरधान में दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी में रिपोर्ट दर्ज की थी। लापता होने के चार दिन बाद सोमवार सुबह अरमान का क्षत विक्षत शव मिलने पर परिजन ने पांच लोगों को नामजद करते हुए हत्या की तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने दर्ज मुकदमे को हत्या में तरमीम करते हुए एक महिला समेत पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में अरमान की मौत धारदार हथियार से होने की पुष्टि हुई, जिस पर पुलिस ने नामजद आरोपियों लालपुर निवासी कुसुमा देवी, विजय वर्मा उर्फ कल्लू, बबलू वर्मा उर्फ राहुल उर्फ टांडिया, बालकराम और रामगनेश को सोमवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक बगौड़ी व एक चाकू विजय उर्फ कल्लू के घर से बरामद होने की बात कही है। प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया कि पांचों हत्यारोपियों का चालान भेज दिया गया हैं। कोई दूसरी अप्रिय घटना न हो इसके लिए मृतक के घर पर पुलिस भी उसी दिन से तैनात की गई हैं। हत्या की वजह प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश का होना पाया गया हैं।
विज्ञापन

-
परिजन सिपाहियों पर कार्रवाई से संतुष्ट नहीं
मृतक अरमान के परिजन ने फरधान थाने के दो सिपाहियों अंगद यादव और विमल रावत पर रविवार की शाम को घर पर पहुंचकर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया था। जिसके चलते दोनो सिपाहियों को पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया गया हैं। परिजन को कहना है दोनो सिपाहियों को निलंबित करना चाहिए था। पुलिस के आला अधिकारी सिपाहियों का पक्ष ले रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed