{"_id":"61254adf8ebc3e7a2864afbb","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4573767194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत मित्र की हत्या के मामले में आरोपी सफाई कर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत मित्र की हत्या के मामले में आरोपी सफाई कर्मी निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। मितौली थाना क्षेत्र के गांव कमलापुर (रसूलपुर) में तीन दिन पहले पंचायत मित्र मनोज कुमार की हत्या में शामिल सफाईकर्मी अमरजीत को डीपीआरओ सौम्यशील सिंह ने निलंबित कर दिया है। वहीं ग्राम रोजगार सेवक संघ ने आरोपियों के खिलाफ रासुका लगाने की मांग की है और बुधवार से सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर कलमबंद हड़ताल करते हुए धरना प्रदर्शन करेंगे।
ब्लॉक मितौली की ग्राम पंचायत रसूलपुर के पंचायत मित्र (रोजगार सेवक) मनोज कुमार पुत्र त्रिवेणी प्रसाद की हत्या 21 अगस्त 2021 की शाम को धारदार हथियार से कर दी गई थी, जिसमें पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर गांव के सफाईकर्मी अमरजीत गौतम, सुरेश, बालगोविंद, रबित गौतम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार को मितौली पुलिस ने वांछित अभियुक्त सफाईकर्मी अमरजीत गौतम को गिरफ्तार कर चालान भेजा था, जबकि तीन आरोपी अब भी फरार हैं। सफाईकर्मी को जेल भेजे जाने की सूचना मिलने पर डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया है। बताते हैं कि पंचायत मित्र पर सात जून 2021 को भी खेत में हमला करके जान से मारने की कोशिश की गई थी, जिसकी एफआईआर मितौली थाने में दर्ज कराई गई थी। लेकिन पुलिस की लापरवाही से अभियुक्तों के हौसले बुलंद होते गए। लिहाजा ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष शिवशंकर के नेतृत्व में संगठन ने हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही परिजन को सुरक्षा, मृतक आश्रित को नौकरी व मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 50 लाख की आर्थिक सहायता देने की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा है कि प्रांतीय आह्वान पर मांगों लेकर प्रदेश के सभी ब्लॉकों में कलमबंद हड़ताल करते हुए 25 और 26 अगस्त 2021 को धरना प्रदर्शन करके बीडीओ के माध्यम से ज्ञापन भेजेंगे। संवाद