फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

कर्ज से परेशान किसान ने जहर खाकर जान दी

Sun, 22 Aug 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
crime
श्रीपाल फाइल फोटो - फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव कंजा निवासी 55 वर्षीय श्रीपाल ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया, बाद में इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। एसडीएम के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपाल ने परिवार वालों से जानकारी कर मामले की जांच की।
विज्ञापन

गांव निवासी 55 वर्षीय श्रीपाल ने दो शादियां की थी। पहली पत्नी से तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। पहली पत्नी का निधन हो चुका है। दूसरी पत्नी रामश्री से एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। पत्नी रामश्री, पुत्र विक्रम, सुमित का कहना है कि श्रीपाल बुधवार को गन्ने के खेत में दवा का स्प्रे करने गए थे। वहीं उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें गोला सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

श्रीपाल की पहली पत्नी और दूसरी पत्नी अपने पुत्रों समेत अलग अलग मकान में रहते थे। परिवार वालों ने बताया कि श्रीपाल ने पिछले वर्ष मकान बनवाया था, जिसका करीब डेढ़ लाख रुपये केसीसी लोन है। चीनी मिल से गन्ना भुगतान भी नहीं हो पा रहा था। दो जवान बेटियों की विवाह की चिंता और फसल सूखने से वह परेशान थे। परिवार वाले इसी को घटना की वजह मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय लेखपाल जयप्रकाश वर्मा ने बताया कि श्रीपाल के नाम 14 बीघा और तीन पुत्रों के नाम सात-सात बीघा जमीन है। परिवार वालों ने 2014 में प्रिंट की गई पासबुक दिखाई, जिस पर एक लाख 60 हजार रुपये के करीब केसीसी का कर्जा है।
--------
मामले की जांच के लिए क्षेत्रीय लेखपाल को भेजा गया है। घटना का कारण घरेलू कलह प्रतीत हो रहा है। विधिक प्रक्रिया पूरी कराकर मृतक के परिवार को सरकार की योजना का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

-अखिलेश यादव, एसडीएम गोला
---
मऊदाऊद गांव के पास नहर में मिला शव
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव मऊदाऊदपुर के पास निकली शारदा नहर की झाल में एक अधेड़ का शव मिला है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
शनिवार सुबह करीब 11 बजे मऊदाऊदपुर गांव के पास शारदा नहर ब्रांच की झाल में ग्रामीणों ने एक शव को उतराते हुए देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव निकलवाया। मृतक की आयु करीब 45 वर्ष बताई जा रही हैं। प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया कि 45 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर से मिला है, जो कहीं से बहकर आया हुआ लग रहा। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव पांच छह दिन पुराना लग रहा हैं। शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed