{"_id":"602433528ebc3ee91c7ff831","slug":"crime-lakhimpur-news-bly436804963","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीमगांव थाने में डीजे बजने पर दीवान और सिपाही में विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीमगांव थाने में डीजे बजने पर दीवान और सिपाही में विवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकन्द्राबाद। नीमगांव थाने में डीजे बजाने को लेकर सिपाही और दीवान के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
थाना नीमगांव मे तैनात दीवान शोभनाथ चौहान ने फोन पर बताया कि थाने मे एक पार्टी के दौरान 30 जनवरी और 3 फरवरी को डीजे बजाया गया। मना करने पर थाने मे तैनात सिपाही मनीष सिंह ने उनसे अभद्रता की, जिस पर उन्होंने इंस्पेक्टर को बताया, लेकिन कार्रवाई न होने पर उन्होंने सीओ मितौली से शिकायत की। जिसके बाद चार फरवरी को सीओ ने सिपाही मनीष सिंह को अपने कार्यालय से संबद्ध कर लिया। मामले में पक्ष जानने के लिए सिपाही मनीष सिंह से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नही हो सका। वहीं, थाने के अन्य पुलिसकर्मी भी इस बाबत कुछ भी बोलने से बचते रहे।
इस संबंध में सीओ मितौली शीतांशु कुमार का कहना है कि थाने में डीजे बजने का मामला नहीं है। मैने विशेष कार्य के लिए सिपाही मनीष को मितौली कार्यालय से संबद्ध किया है। संवाद