फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दूसरे दिन पति का शव पेड़ से लटका मिला

Wed, 10 Feb 2021 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime
बिझौली में मृतकों के घर पर लगी भीड़। - फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिझौली में सोमवार की रात गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वहीं मंगलवार सुबह पति का गांव के बाहर पेड़ से लटकता हुआ शव मिला। पुलिस ने दोनों शव सीलकर करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बिझौली में सोमवार की रात कुंवर सिंह उर्फ कल्लू की 23 वर्षीय गर्भवती पत्नी बीनू सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार वालों का कहना है कि रात में अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसके मायके धौरहरा क्षेत्र के गांव ठकुरनपुरवा सूचना दी गई। ससुराल वाले गर्भवती विवाहिता को सीएचसी फरधान लिए जा रहे थे, रास्ते में मौत हो जाने पर वह घर ले आए। मृतका के भाई दीपक सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसने अपनी बहन बीनू सिंह की शादी 19 माह पूर्व बिझौली में शिवदास सिंह के पुत्र कुंवर सिंह उर्फ कल्लू के साथ की थी। सोमवार की शाम उन्हें सूचना मिली कि गर्भवती बीनू की तबीयत खराब है, जब मायके वाले गांव आए तब तक विवाहिता की मौत हो चुकी थी। मायके वालों ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की आशंका जताई। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच विवाहिता के ससुराल वाले भय वश घर से भाग गए।
विज्ञापन

वहीं, सुबह 10 बजे कुंवर सिंह का शव गांव के पूरब टॉवर के पास आम के पेड़ से लटकता देखा गया, इससे गांव में तनाव और बढ़ गया और लोग तरह तरह की चर्चाएं करने लगे। इस घटना की भी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव के लोगों का कहना है कि पत्नी की मौत पर उसके मायके वालों के तेवर देख भय वश कल्लू सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने कल्लू सिंह के शव को भी सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घर पर पुलिस का पहरा बैठा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
गर्भवती बीनू सिंह और उसके पति कुंवर सिंह के शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजे गए हैं। विवाहिता के मायके वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं, जबकि युवक के परिवार के लोगों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-अरविंद कुमार पांडे, प्रभारी निरीक्षक, गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed