{"_id":"5fd8ee6c8ebc3e3d445e5ac3","slug":"crime-lakhimpur-news-bly430303116","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी मैनेजर से लूट के खुलासे के लिए लगाई स्वॉट टीम, दो संदिग्ध उठाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस एजेंसी मैनेजर से लूट के खुलासे के लिए लगाई स्वॉट टीम, दो संदिग्ध उठाए
विज्ञापन
image description
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। गैस एजेंसी के मैनेजर को गोली मारकर 1.91 लाख रुपये की लूट के मामले का खुलासा करने के लिए अपराध शाखा की स्वॉट टीम को लगाया गया है। पुलिस टीम ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी पुलिस के हाथ ऐसे कोई सुराग नहीं लगे हैं, जिससे बदमाशों तक पहुंचा जा सके। उधर लखनऊ में भर्ती घायल मैनेजर की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
लखीमपुर-लहरपुर मार्ग पर रविवार की देर शाम बदमाशों ने चुरई बगिया के निकट थाना व कसबा खीरी स्थित एक गैस एजेंसी के मैनेजर गौरव सिंह राठौर को गोली मार दी थी और उसका थैला लूट ले गए थे। थैले में 1.91 लाख रुपये थे।
एसपी विजय ढुल ने घटना के खुलासे के लिए स्वॉट टीम को लगाया है। इधर सदर कोतवाली पुलिस भी सर्विलांस सेल की मदद से बदमाशों की सुरागरसी कर रही है। पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को उठाया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में अभी कोई ऐसे सबूत नहीं मिले हैं, जिससे जांच खुलासे की दिशा में बढ़ सके। प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धों को पकड़ा गया है, जिनसे पूछताछ चल रही है। संवाद