{"_id":"5fd26e408ebc3e3b6175be24","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4297655185","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल मालिक, मैनेजर समेत 12 के खिलाफ बलवा की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल मालिक, मैनेजर समेत 12 के खिलाफ बलवा की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। खाने के बिल को लेकर दस दिन पहले डीसी रोड स्थित एक होटल में हुई मारपीट के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर होटल मालिक और मैनेजर को नामजद कर 10 अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में होटल स्वामी की तहरीर पर दूसरे पक्ष के खिलाफ पुलिस पहले ही रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है।
डीसी रोड स्थित एक होटल में 29 नवंबर की रात जमकर मारपीट हुई थी। इस दौरान कई लोग घायल हुए थे। दोनों पक्षों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने दूसरे पक्ष की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। बुधवार को पुलिस ने गुरविंदर सिंह सन्धू की तहरीर पर होटल मालिक विक्की कपूर, होटल मैनेजर होमनाथ और 10 अज्ञात के खिलाफ बलवा मारपीट, समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरविंदर सिंह का आरोप है कि 29 नवंबर की रात उन्होंने अपने साथी सिद्धार्थ वर्मा आदि के साथ रात 12 बजे खाने की खराब क्वालिटी की शिकायत मैनेजर और वहां पर मौजूद होटल मालिक विक्की कपूर से की। इससे भड़के दोनों आरोपियों ने गालीगलौज शुरू कर दी और घेरकर मारने की धमकी दी। इस बीच विक्की कपूर ने लोहे की रॉड गुरविंदर सिंह के सिर पर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बतादें कि इस प्रकरण में पुलिस होटल स्वामी विक्की कपूर की ओर से पहली दिसंबर को गुरविंदर सिंह उर्फ गगन सन्धू, रवि प्रताप सिंह उर्फ डंपी और सिद्धार्थ वर्मा के खिलाफ मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है। संवाद