फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

बाइक एजेंसी में सेंध लगाकर चोरों ने उड़ाए 1.38 लाख

Sun, 29 Nov 2020 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
crime
crime
निघासन। झंडी रोड स्थित एक बाइक एजेंसी में शुक्रवार रात चोर नकब लगाकर घुस गए और दुकान की दीवार में लगे लॉकर का ताला काटकर उसमें रखी 1.38 लाख रुपये की नगदी और हजारों रुपये का स्पेयर पार्टस चोरी कर ले गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कसबा निवासी ज्ञानेंद्र कुमार दीक्षित की झंडी रोड पर बाइक एजेंसी है। शुक्रवार देर शाम मैनेजर अशोक कुमार एजेंसी बंद कर घर चले गए। शनिवार सुबह आकर एजेंसी खोलने के लिए शटर उठाया तो उनकी नजर जीने की तरफ से बने एक सेंध पर पड़ी। यह देख वह सन्न रह गए। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस और एजेंसी मालिक को दी। सूचना पाकर ज्ञानेंद्र कुमार दीक्षित पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस जब शटर खुलवाकर अंदर घुसी तो उसे दीवार में लगा लॉकर टूटा मिला और उसमें रखी एक लाख 38 हजार रुपये की नगदी गायब थी। ज्ञानेंद्र ने बताया कि एक ग्राहक ने बाइक बुक कराई थी। उसका 1.28 लाख रुपये और एजेंसी का करीब 10 हजार रुपया वहां रखा था। इसके अलावा स्पेयर पार्ट्स का हजारों रुपये का सामान भी चोरी हो गया है। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि एजेंसी पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। एजेंसी मालिक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed