{"_id":"5fa835ce8ebc3e9b7a5c026c","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4263002144","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों ने पेड़ से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवकों ने पेड़ से लटककर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। अलग अलग घटनाओं में दो युवकों ने पेड़ से लटककर जान देदी।
शहर के मोहल्ला प्रकाश नगर (अर्जुनपुरवा) निवासी एक युवक ने रविवार की शाम घर के अंदर पेड़ से लटककर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
पुलिस चौकी मिश्राना प्रभारी रामसमुझ सरोज ने बताया कि प्रकाशनगर निवासी मनमोहन मिश्रा (48) शनिवार की शाम घर पर अकेला था। पत्नी कहीं काम से गई थी। पुत्र बाजार सामान लेने गया था। इसी बीच मनमोहन मिश्रा ने साड़ी का फंदा गले में कस लिया और अमरूद के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोग जब लौटे तो जानकारी हुई। पुलिस घटना की वजह घरेलू कलह बता रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
ईसानगर। ईसानगर क्षेत्र के गैसापुर निवासी दीपू यादव ( 21) पुत्र पुत्तीलाल यादव शनिवार को बाइक लेकर घर से निकला था। उसका शव रोटिहा गांव के पास खेत में पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता देखा गया। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले शव उतारकर घर आए और पुलिस को सूचना दिए बगैर आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। लोगों का कहना था जुए में काफी रकम हारने के कारण युवक ने काफी कर्ज लिया था। राशि चुकाने को लेकर वह काफी परेशान था।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक हरीओम श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। संवाद