फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

अंतरजनपदीय ई-रिक्शा चोर गैंग का खुलासा, दो गिरफ्तार

Fri, 06 Nov 2020 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
crime
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली पुलिस ने अंतरजनपदीय ई-रिक्शा चोर गिरोह का खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मंथना जंगल में छिपाकर खड़े किए गए तीन ई-रिक्शा और 10 बैटरा बरामद किए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों शातिर अपराधियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी विजय ढुल ने बताया कि सदर कोतवाली के एसएसआई शिव प्रकाश पांडेय फोर्स के साथ वांछितों की तलाश में थे। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि दो युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े हैं और ई-रिक्शा बेचने की कोशिश में हैं। इस पर एसएसआई ने चौकी इंचार्ज राजापुर रनजीत सिंह के साथ छाउछ चौराहा की घेराबंदी कर सदर कोतवाली के पिपरिया बाईपास निवासी आदर्श उर्फ मुलायम और सीतापुर कोतवाली सदर के मोहल्ला दुर्गापुरवा निवासी अंकित रस्तोगी को दबोच लिया। पुलिस ने दोनों से कड़ाई से पूछताछ की तो वह अंतनजनपदीय ई-रिक्शा चोर गिरोह के सदस्य निकले। एसपी ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर मंथना जंगल में झाड़ियों के बीच छुपाकर खड़े किए गए चोरी के तीन ई-रिक्शा और 10 बैटरी बरामद की हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। एसपी ने एसएसआई शिवप्रकाश पांडेय और उनकी टीम को शाबासी देते हुए पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

------------------
आरोपियों पर दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
ई-रिक्शा चोर गिरोह के पकड़े गए दोनों सदस्यों के खिलाफ चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पिपरिया बाइपास निवासी आदर्श उर्फ मुलायम के खिलाफ गोला कोतवाली में एक और सदर कोतवाली में छह मामले दर्ज हैं। सीतापुर के मोहल्ला दुर्गापुरवा निवासी अंकित रस्तोगी के खिलाफ सदर कोतवाली सीतापुर में पांच और सदर कोतवाली में दो मामले दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed