{"_id":"5f93198d8ebc3e9bd760caa3","slug":"crime-lakhimpur-news-bly424453964","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता को शराब पिलाने से मना किया तो किशोर को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता को शराब पिलाने से मना किया तो किशोर को मारी गोली
विज्ञापन
घायल करन
- फोटो : LAKHIMPUR
निघासन (लखीमपुर खीरी)। थाना निघासन क्षेत्र के गांव रतनगंज में मालिक ने अपने ट्रैक्टर चालक रामकुमार के 14 वर्षीय पुत्र करन को तमंचे से गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घायल किशोर का दोष सिर्फ इतना था कि उसने पिता को शराब पिलाने का मालिक से विरोध किया था। घायल किशोर का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
थाना निघासन के गांव रतनगंज निवासी रामकुमार ट्रैक्टर चालक है। वह गांव राजपुर निवासी अरुण यादव का ट्रैक्टर चलाता है। अरुण नशे की हालत में गुरुवार रात रामकुमार को घर छोड़ने आया था। चालक रामकुमार के बेटे करन (14) ने विरोध किया। उसने अरुण यादव से कहा कि तुम शराब पीते हो और मेरे पिता को भी शराब पिलाते हो। करन ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि मेरे पिता को दोबारा शराब पिलाई तो ठीक नहीं होगा। आरोप है कि इससे अरुण यादव भड़क गया और गालीगलौज करते हुए फेंट में लगा तमंचा निकाल लिया। घर वाले कुछ समझ पाते, इससे पहले ही अरुण यादव ने उसे गोली मार दी और बाइक मौके पर छोड़कर भाग निकला। गोली लगने से करन लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इससे घर में चीखपुकार मच गई। गोली चलने और चीखपुकार मचने पर तमाम लोग मौके पर आ गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल करन को पहले सीएचसी निघासन ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टर ने ऑपरेशन कर गोली निकाल दी है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने घायल करन के पिता की तहरीर पर आरोपी अरुण यादव के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने मौके पर छूटी आरोपी की बाइक कब्जे में लेकर सीज कर दी है।
ट्रैक्टर चालक और आरोपी पुराने परिचित हैं। अक्सर दोनों एक साथ बैठकर शराब पीते थे। करन पिता को शराब पिलाने का अक्सर विरोध करता था। बुधवार को भी करन के एतराज जताने पर विवाद हुआ। गुस्से में आकर अरुण यादव ने गोली मारकर करन को घायल कर दिया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
-विजय ढुल, एसपी