फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

हत्यारोपी के गिरफ्तार न होने पर परिजन ने दाह संस्कार रोका

Sat, 24 Oct 2020 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
crime
मृतक के परिवार वालों को समझाते प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
मैगलगंज। गांव बल्लीपुर निवासी पंकज का शव गुरुवार की रात पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंच गया। शुक्रवार सुबह परिवार वालों ने यह कहते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से रोक दिया कि जब तक हत्या में शामिल एक अन्य आरोपी के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार नहीं करती, तब तक दाह संस्कार नहीं करेंगे। इससे पुलिस के हाथ पांव फूल गए। प्रभारी निरीक्षक ने करीब दो घंटे तक मान मनौव्वल की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग माने और शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

गांव बल्लीपुर निवासी पंकज (26) की बुधवार की रात हमलावरों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी सुमित्रा देवी की तहरीर पर गांव के ही हरजीत सिंह और बसंत सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार की शाम शव जब गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। सुरक्षा की दृष्टि से तीन थानों की पुलिस को गांव में तैनात किया गया था। परिवार वालों ने अंधेरा होने के कारण सुबह शव का अंतिम संस्कार करने की जानकारी पुलिस को दी थी, लेकिन शुक्रवार सुबह शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। परिजनों का कहना था कि हत्या में एक और व्यक्ति शामिल है। पुलिस रिपोर्ट में नाम दर्ज कर पहले उसे गिरफ्तार करे, तब वह लोग शव का अंतिम संस्कार करेंगे। यह देख पुलिस के हाथ पांव फूल गए। मौके पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह ने परिवार वालों से वार्ता की और उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया। करीब दो घंटे तक चली मान मनौव्वल के बाद परिवार वाले संतुष्ट हुए और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह ने बताया कि कुछ लोग परिजनों को गुमराह कर रहे थे। इसलिए अंतिम संस्कार से मना कर रहे थे। पीड़ित परिवार को समझा दिया गया है, जो भी दोषी होगा। उसे छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

महादेव हत्याकांड: एक और हत्यारोपी गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी महादेव की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी समेत दो लोग अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 अक्तूबर को शहर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी महादेव वर्मा (85) की जमीन बंटवारे में उनके बड़े बेटे शिव बालक और चार पोतों ने तलवार से हमलाकर हत्या कर दी थी। छीनाझपटी और हाथापाई के दौरान चली गोली हत्यारोपी पोता सुभाष को लग गई थी, जिससे वह घायल हो गया था। घायल का लखनऊ में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शिवबालक और चार पोतों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर अमन को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि सुभाष का पुलिस अभिरक्षा में उपचार चल रहा है। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक सदर राजकुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस ने हत्यारोपी सुधाकर को भी गिरफ्तार कर लिया है। शेष दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed