फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर तनाव, 12 लोग पाबंद

Thu, 22 Oct 2020 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
crime
ईसानगर। कस्बे में एक धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा कर दोनों पक्ष के 12 लोगों को शांति भंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए पाबंद कर दिया है। कस्बे के साप्ताहिक बाजार के पास एक धार्मिक स्थल है। वहां पर एक समुदाय के लोगों ने निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया। इसकी शिकायत दूसरे समुदाय के लोगों ने पुलिस से की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया और दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग की आशंका में चालान भेज दिया। इस धार्मिक स्थान को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। तहसीलदार अनिल यादव ने बताया कि एक पक्ष द्वारा अनुमति होने की गलतफहमी के चलते धार्मिक स्थल का निर्माण शुरू करा दिया था। शिकायत मिलने पर निर्माण कार्य रोक दिया गया है। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

-
पुलिस के हस्तक्षेप से शांत हुआ विवाद
बुधवार की शाम करीब तीन बजे एक पक्ष ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया। दूसरे पक्ष को जब इसकी जानकारी हुई तो तत्काल मौके पर पहुंच निर्माण कार्य बंद करा दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed