फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

गृहस्वामी को बंधक बनाकर बदमाशों ने नकदी और जेवर लूटा

Fri, 16 Oct 2020 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
crime
बिखेरा गए सामान के पास बैठा परिवार। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
अमीरनगर। मोहम्मदी कोतवाली की अमीरनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के सरैंया विलियम गांव में गुरुवार की रात दीवार से चढ़कर अंदर घुसे तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर परिवार वालों को पहले बंधक बनाया। फिर नकदी और जेवर लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

सरैंया विलियम निवासी संतोष कुमार बाजपेयी ने बताया कि वह गुरुवार की रात परिवार के साथ बरामदे में सो रहे थे। रात करीब दो बजे दीवार कूदकर तीन नकाबपोश बदमाश अंदर घुस आए और असलहों के बल पर 10 हजार रुपये, तीन तोला सोना और 200 ग्राम चांदी के जेवर लूट ले गए। बदमाश शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए भाग गए। बदमाशों के जाने पर जब घरवालों ने शोर मचाया तो मोहल्ले के तमाम लोग एकत्र हो गए। जिन्होंने बताया कि सभी बदमाश युवा थे, जिनकी बोलचाल की भाषा स्थानीय लग रही थी। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस चौकी में दे दी है। चौकी प्रभारी लल्ला गोस्वामी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed