फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

स्टेट बैंक में नकबजनी की कोशिश, मकान का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाया माल

Wed, 02 Sep 2020 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
crime
बैंक की कटी दीवार - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़ दिया और हजारों रुपये का सामान बटोर ले गए। वहीं मेला मैदान मार्ग पर स्टेट बैंक शाखा में चोरी की नीयत से दीवार में सेंध लगाने की कोशिश की। पुलिस ने मौका मुआयना किया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

शहर की मिश्राना पुलिस चौकी क्षेत्र में निघासन मार्ग पर स्थित स्टेट बैंक की शाखा में पड़ोस की फर्नीचर की दुकान के पटरे उखाड़ कर चोर अंदर घुस गए और चोरी की नीयत से बैंक की दीवार काटने का प्रयास किया। लोगों को आशंका है कि किसी की आहट पाकर चोर भाग निकले होंगे, जिससे घटना को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके। बैंक मैनेजर रजनीश यादव ने पुलिस को तहरीर दी है। साथ दीवार पर प्लास्टर करा दिया।
विज्ञापन

महेवागंज कस्बा निवासी पप्पू खां का भीरा मार्ग पर मकान है। मोहर्रम के त्योहार पर वह मकान बंद कर पुराने घर फूलबेहड़ के कस्बा सैदापुर गए थे। सोमवार सुबह वापस लौटे तो घर के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। पप्पू ने बताया रविवार रात दीवार फांदकर चोर घर मे घुस गए और कमरे का ताला तोड़ कर एलसीडी, लैपटॉप और बैटरी समेत हजारों का सामान बटोर ले गए। लोहे की अलमारी के पल्ले में निशान मिले। मकान मालिक को आशंका है कि चोरों ने अलमारी को भी तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हो सके। चौकी पुलिस ने मुआयना किया। पुलिस ने किसी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed