फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman's body buried 24 hours after land dispute

Lakhimpur Kheri News: जमीन को लेकर विवाद में 24 घंटे बाद दफन हुआ महिला का शव

Tue, 22 Sep 2026 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 22 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Woman's body buried 24 hours after land dispute
सिकंदराबाद। नीमगांव क्षेत्र के मल्लहपुर गड़रिया गांव में महिला की मौत के बाद शव दफन करने को लेकर जमीन का विवाद हो गया। आबादी की जमीन में शव दफन करने पर गांव के ही कौशल शर्मा ने आपत्ति जताई और देर रात पुलिस को सूचना दी। करीब 24 घंटे बाद पुलिस-प्रशासन की समझाइश के बाद मृतका के परिजन निजी जमीन में शव दफन करने के लिए राजी हुए।
विज्ञापन

मल्लहपुर गड़रिया निवासी जाकिर की 40 वर्षीय पत्नी बाटू लंबे समय से बीमार थीं। उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था। रविवार को महिला की मौत के बाद शव गांव पहुंचा। शव को सुपुर्द-ए-खाक करने से पहले कौशल शर्मा ने पुलिस को सूचना दी कि आबादी की जमीन में शव दफन किया जा रहा है।
विज्ञापन

रात में पुलिस मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। सोमवार सुबह सीओ मितौली यादवेंद्र यादव, तहसीलदार प्रीती सिंह और मितौली थाने की पुलिस समेत तमाम जवान मौके पर पहुंचे। कई घंटे तक दोनों पक्षों को समझाया गया। इसके बाद मृतका के परिजन निजी जमीन में शव दफन करने के लिए राजी हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed