{"_id":"6ab17951fb6324c05d069e19","slug":"singahi-nanpara-and-sitapur-dominate-the-field-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-185655-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सिंगाही, नानपारा और सीतापुर का मैदान पर दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सिंगाही, नानपारा और सीतापुर का मैदान पर दबदबा
Tue, 22 Sep 2026 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
गोला के स्टेडियम में फुटबॉल टूर्नामेंट खेलती सीतापुर और शाहजहांपुर की टीम। संवाद
गोला गोकर्णनाथ (खीरी)। नगर के श्री राजेंद्र गिरि स्टेडियम में चल रहे चार दिवसीय गोला चैंपियन क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन सिंगाही, नानपारा और सीतापुर की टीमों ने जीत दर्ज की। सोमवार को हुए तीन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
मुख्य अतिथि मधुसूदन गिरि और देवराज भसीन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट की शुरुआत कराई। पहले मैच में जहानपुर और सिंगाही की टीमें आमने-सामने हुईं। सिंगाही ने 3-1 से जीत दर्ज की।
दूसरे मुकाबले में पीलीभीत और नानपारा की टीमें भिड़ीं। नानपारा ने पीलीभीत को 5-3 से पराजित किया। तीसरे मैच में सीतापुर ने शाहजहांपुर को 2-0 से हराया। मैचों में कमाल अहमद, अमन कुमार, अफसर अली, मनोज गिरि और वारिस रेफरी रहे।