{"_id":"5f3c10e18ebc3e6d011c093d","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4166586108","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाक छानती रही पुलिस आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाक छानती रही पुलिस आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंद्राबाद। पुलिस अभिरक्षा से हफ्ते भर पहले भागे आरोपी की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश डालती रही। इधर आरोपी मंगलवार को पुलिस को चकमा देकर कचहरी पहुंचा और कोर्ट में आत्मसमर्पण कर लिया।
थाना नीमगांव पुलिस गोवंश के मामले में चार आरोपियों को 12 अगस्त को पकड़कर थाने लाई थी और चारों को पुलिस अभिरक्षा में बैठा दिया था। मौका पाकर थाना मोहम्मदी के गांव महमदपुर निवासी छोटे भाग निकला था। एसपी ने लापरवाही मिलने पर तत्कालीन कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था और गजेंद्र सिंह को कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक बनाया था। पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित स्थानों पर लगातार दबिश डाल रही थी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मंगलवार को आरोपी छोटे ने एसीजेएम प्रथम की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। संवाद