फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

फौज में नौकरी दिलाने के नाम पर 35 हजार ठगे

Fri, 24 Jul 2020 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
crime
निघासन (लखीमपुर खीरी)। गोविंदपुर फार्म के एक युवक को फौज में नौकरी दिलाने का झांसा देकर जालसाज ने 35 हजार रुपये ठग लिए। युवक ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर फार्म मजरा लुधौरी निवासी सिमरनजीत सिंह ने बताया कि वह स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। करीब एक महीना पहले उसको एक मोबाइल नंबर से काल आई। काल करने वाले ने खुद को फौजी बताते हुए कहा कि अगर वह भी फौज में भर्ती होना चाहता है तो उससे आकर मिले। इसके साथ ही उसने युवक से नौकरी के लिए साढ़े तीन लाख की मांग की।
विज्ञापन

इतना पैसा एकमुश्त दे पाने में असमर्थता जताने पर काल करने वाले ने एक बैंक खाते का नंबर देकर उसमें पचास हजार रुपये अभी और बाकी तीन लाख रुपये भर्ती होने के बाद जमा करने को कहा। इससे सिमरनजीत को कुछ यकीन हो गया। उसने तीस जून को उस खाते में पच्चीस हजार और चार जुलाई को दस हजार रुपये जमा कर दिए। रकम जमा करते हुए उसे हरियाणा के रितिया का यह बैंक खाता किसी रेशम सिंह के नाम होने का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 जुलाई को सिमरनजीत के काल करने पर उसने उसे लुधियाना बुलाया। इसके बाद फिर उसे वहां आने से मना करते हुए आने पर जान से मार देने की धमकी दी। उसने रुपये वापस करने से भी मना कर दिया। अपने साथ ठगी का अहसास होने पर सिमरनजीत ने कोतवाली में तहरीर दी। इस बाबत कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि उनको कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed