{"_id":"5f15c5dc8ebc3e9f6a14ead5","slug":"crime-lakhimpur-news-bly413423938","type":"story","status":"publish","title_hn":"सशस्त्र बदमाशों का दो गांवों में धावा, जमकर की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सशस्त्र बदमाशों का दो गांवों में धावा, जमकर की लूटपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीरनगर (लखीमपुर खीरी)। रविवार की रात चौकी क्षेत्र के दो गांवों में आधा दर्जन से अधिक सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोल दिया, जहां असलहों के बल पर बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। फायरिंग में एक व्यक्ति भी घायल हो गया। बदमाश लाखों का जेवर, नकदी लेकर फरार हो गए।
चौकी क्षेत्र के गांव हरीनगर में रविवार रात 12 बजे आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने मेघनलाल के मकान पर धावा बोल दिया। तमंचे के बल पर बदमाशों ने 50 हजार नकद, जेवर लूट लिए। उधर, इसी गांव निवासी छोटेलाल के यहां बदमाशों ने दीवार फांदकर घुसने का प्रयास किया लेकिन लोगों के जागने और शोर मचाने पर घिरता देख बदमाशों ने फायर झोंक दिया जिसमें गृहस्वामी छोटेलाल के सीने में कई छर्रे लग गए और वह घायल हो गया। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। उसके बाद बदमाश पड़ोस के गांव गंगापुर ग्रंट पहुंचे और गांव निवासी ब्रजकिशोर के घर सीढ़ी के सहारे घुस गए और परिवार वालों को असलहों के बल पर एक कमरे में बंद कर दिया और लाखों का जेवर लूटकर फरार हो गए।
एक ही रात में दो गांवों के तीन घरों में हुई लूटपाट की घटना से ग्रामीणों में दहशत है। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। चौकी इंचार्ज लल्ला गोस्वामी ने दलबल के साथ मौका मुआयना कर कांबिंग की। चौकी इंचार्ज ने बताया कि बदमाश रात का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। मौका मुआयना किया गया है। शीघ्र ही बदमाशों की गिरफ्तारी होगी।