फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

घर बुलाकर दस साल की बालिका से दरिंदगी

Sun, 12 Jul 2020 10:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। घर बुलाकर एक युवक ने दस साल की बालिका से दरिंदगी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

शहर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि शनिवार की शाम छह बजे 10 साल की पुत्री घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच पुष्पेंद्र शुक्ला पुत्री को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बालिका की पिटाई की। धमकी दी कि यदि किसी को कुछ बताया तो तुम्हारी बहन को भी इसी तरह मारेगा। डरी सहमी बालिका घर आकर लेट गई। मां और बड़ी पुत्री ने जब कड़ाई से पूछा तो उसने पूरी बात बताई। इससे घर वालों के होश उड़ गए। परिवार वाले बालिका को लेकर सदर कोतवाली पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर पूरी बात बताई। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि बालिका के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी पुष्पेंद्र शुक्ला के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन मेडिकल की कार्रवाई अभी पूर्ण नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

दुष्कर्म का मामला छेड़छाड़ में दर्ज
लखीमपुर खीरी सदर कोतवाली के रामापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में किशोरी से हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने खेल कर दिया। पुलिस ने घर में घुसकर छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गुरुवार की रात गांव का युवक एक घर में घुस गया था। उसने सो रही किशोरी को दबोच लिया और दुष्कर्म किया था। रामापुर चौकी पुलिस ने आरोपी को पकड़कर दो दिन तक बैठाए रखा। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि पीड़ित ने जो तहरीर दी है। उसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed