{"_id":"5f049c0d8ebc3ea11721b1ab","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4119320144","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में गर्भवती महिला की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में गर्भवती महिला की हालत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव गुठना बुजुर्ग में गर्भवती महिला की हालत बिगड़ गई। परिवार वालों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव गुठना बुजुर्ग निवासी अशोक कुमार की पत्नी क्रांति देवी (25) गर्भवती थी। मंगलवार की दोपहर क्रांति की तबीयत अचानक बिगड़ गई। घर वालों ने उसे सीएचसी फरधान में भर्ती कराया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय महिला की मौत हो गई। मृतका के भाई कमलेश कुमार निवासी राजाराम पुरवा थाना फूलबेहड़ ने पुलिस को तहरीर दी है। उसने हत्या का शक जाहिर करते हुए बाया कि बहन की शादी दो वर्ष पहले हुई थी। मौत का कारण स्पष्ट होने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।