फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

दो लोगों के शव पेड़ से लटकते मिले

Mon, 06 Jul 2020 10:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। अलग-अलग मामलों में दो लोगों के शव पेड़ से लटकते मिले। शव मिलने से ओयल के गांव लोनपुरवा और तिकुनियां के गांव उमरा में सनसनी फैल गई। परिवार वालों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन

ओयल। थाना खीरी की पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव लोनपुरवा निवासी पिंकू (35) का शव रविवार की रात नौ बजे गांव से पूरब नाले के निकट यूकेलिप्टस के पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। शव लटका देख उनमें चीखपुकार मच गई। मृतक की पत्नी ईश्वरवती ने बताया कि पति के गले में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा कसा था। शव पर कई चोटों के निशान थे। पत्नी का आरोप है कि पति का विवाद परिवार में ही चल रहा था। उसने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ खीरी सुनील सिंह ने बताया कि मामले की मौखिक रूप से जानकारी दी गई थी। शक के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जाएगी। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तिकुनियां। थाना सिंगाही के गांव उमरा निवासी महावीर राठौर (50) तीन भाइयों के साथ रहते थे। वह अविवाहित थे। भतीजे राजकुमार ने बताया कि रविवार की शाम चाचा महावीर खाना खाने के बाद घर में सो गए। सुबह सात बजे कुछ लोगों ने उन्हें गांव के बाहर जाते हुए देखा था। इसके दो घंटे बाद गांव के ही कुछ लोगों ने खलील के गन्ने के खेत में लगे जामुन के पेड़ से लटके होने की जानकारी दी। इस पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा प्लास्टिक की रस्सी का फंदा चाचा के गले में कसा था। शव पेड़ सेे लटका था। दोनों पैर जमीन से लगे थे। उन्होंने हत्या होने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस नेे शव पोस्टमार्टम को भेजा है। एसओ अजय राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed