फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

खेत में लगे आम के पेड़ से लटकता मिला युवती का शव

Thu, 25 Jun 2020 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
crime
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा कोरियाना निवासी एक अविवाहित युवती का शव खेत में लगे आम के पेड़ से दुपट्टे के बने फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन

कोरियाना निवासी चंदू कोरी की 22 वर्षीय पुत्री अंजनी बुधवार दोपहर खेत में लगी फसल देखने की बात कहकर निकली थी। शाम तक जब वह वापस नहीं आई तो भाई लल्ला उसे खोजते हुए खेत पहुंचा। अंजनी के वहां न मिलने पर लल्ला उसे आस पास के खोजने लगा। इस दौरान पड़ोस स्थित भगवानी के गन्ने के खेत में लगे आम के पेड़ से अंजनी का शव उसी के दुपट्टे से लटकता मिला। लल्ला ने इसकी सूचना अपने पिता और पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज अवधेश यादव एवं प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि मामला आत्महत्या का लगता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। उसी के अनुसार कारवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed