फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

जानलेवा हमले में पिता पुत्रों सहित चार पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 22 May 2020 09:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
crime
मितौली/संसारपुर। अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लखीमपुर के पूर्व चेयरमैन मनोज अग्रवाल के भाई अजय अग्रवाल पर गुरुवार रात जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्रों सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मितौली थाना क्षेत्र के गढ़ी इब्राहिमपुर गांव अजय अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार शाम करीब आठ बजे अपनी कार से लखीमपुर अपने आवास पर जा रहे थे। नगरा गांव के शिव मंदिर के निकट सामने से आ रहे एक चार पहिया वाहन में बैठे लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि वह कुछ समझ पाते इसके पहले ही गाड़ी से उतरे वीरेंद्र यादव, अजय पाल यादव, अंबिका यादव पुत्र गण विश्राम यादव, विश्राम यादव पुत्र छेदी व अन्य लोगों ने गाली गलौज करते हुए नाजायज असलहे तान दिए। उन्हें गाड़ी से बाहर खींचने का प्रयास किया गया। इससे उनके कपड़े फट गए। बचाव करना चाहा तो वीरेंद्र यादव ने जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया। फायर की आवाज सुनकर मौके पर काफी लोग जमा हो गए। आरोपी अगली बार जान से मार देने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन मनोज अग्रवाल सहित काफी लोग मढिया बाजार पुलिस चौकी पर जमा हो गए। एसओ अनिल सैनी ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed