{"_id":"6b08a1d507dc5dfc7900d235","slug":"scleroderma-disease-gradually-tightens-the-skin-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-190713-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: धीरे-धीरे त्वचा को जकड़ती है स्क्लेरोडर्मा की बीमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: धीरे-धीरे त्वचा को जकड़ती है स्क्लेरोडर्मा की बीमारी
Fri, 27 Nov 2026 02:47 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 27 Nov 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। स्क्लेरोडर्मा में त्वचा धीरे-धीरे मोटी और सख्त होने लगती है। बीमारी बढ़ने पर फेफड़ों समेत शरीर के आंतरिक अंग भी प्रभावित हो सकते हैं। जिला अस्पताल की त्वचा रोग ओपीडी में हर माह इसके एक से दो मरीज पहुंच रहे हैं।
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपेंद्र गौतम ने बताया कि इस बीमारी में त्वचा में कसाव बढ़ने से वह कठोर हो जाती है। हाथों की त्वचा और जोड़ों में कसाव आने से अंगुलियां मोड़ने और सामान्य गतिविधियां करने में परेशानी हो सकती है। कुछ मरीजों में फेफड़े प्रभावित होने से सांस लेने में भी दिक्कत होती है।
उन्होंने बताया कि बीमारी को पूरी तरह ठीक करना संभव नहीं है, लेकिन समय पर पहचान और उपचार से इसकी बढ़ने की गति नियंत्रित की जा सकती है। शुरुआती लक्षणों को सामान्य त्वचा संबंधी परेशानी समझकर नजरअंदाज करने से उपचार में देरी हो सकती है। त्वचा में लगातार कसाव, मोटापन या हाथों की गतिविधियों में परेशानी होने पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
बीमारी के प्रमुख लक्षण
- त्वचा का मोटा और सख्त होना।
- त्वचा में असामान्य कसाव महसूस होना।
- अंगुलियों और हाथों को मोड़ने में परेशानी।
- फेफड़े प्रभावित होने पर सांस लेने में दिक्कत।
- हाथों की सामान्य गतिविधियों में कठिनाई।