{"_id":"5eb6d65d8ebc3e90a9391681","slug":"crime-lakhimpur-news-bly405318718","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब के किनारे मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब के किनारे मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदी। खेत पर काम करने जाने की बात कहकर शुक्रवार की सुबह घर से निकले युवक का तालाब किनारे शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हरिहरपुर निवासी संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह चार बजे छोटा भाई खुशीराम (35) अपने खेत पर काम करने के लिए जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। इससे परिवार के लोग परेशान होने लगे। भाई की इधर-उधर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव दिलावरपुर जाने वाली सड़क पर बने तालाब के किनारे शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। शव मिलने की जानकारी होने पर वह भी मौके पर पहुंचा तो देखा शव उसके भाई खुशीराम का था। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि शव पर कोई जाहिरा चोट आदि के निशान नहीं हैं। संभावना है कि अत्यधिक शराब पीने से उसकी मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह साफ हो सकेगी।