{"_id":"5eb6d65b8ebc3e9041594a28","slug":"crime-lakhimpur-news-bly405318668","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी अभिलेखों से मस्जिद की नई कमेटी बनाई, तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी अभिलेखों से मस्जिद की नई कमेटी बनाई, तीन पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पसगवां। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिसौरा शहामत में फर्जी अभिलेखों से नई मस्जिद कमेटी बनाकर मस्जिद और उसकी संपत्ति को हड़पने की साजिश का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने एसडीएम के आदेश पर तीन आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्राम सिसौरा शहामत निवासी मो. नाजिम ने बताया कि उसके पिता मजीदउल्लाह वक्फ संख्या 1460 वक्फ मस्जिद की देखभाल करते थे। मस्जिद की रजिस्टर्ड दफा 37 है। 25 अप्रैल 2017 को उनके पिता की मृत्यु हो गई। उसके बाद से वह मस्जिद की देखभाल करने के साथ ही इमाम का वेतन और बिजली का बिल जमा करता रहा है। कृषि योग्य भूमि की देखभाल भी वह करता रहा है। आरोप लगाया कि गांव के ही रजी अहमद, शमीम और मो, कासिम ने अभिलेखों में हेराफेरी कर मस्जिद की फर्जी कमेटी बना ली और उसके पिता का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र पड़ोस की ग्राम पंचायत से बनवा लिया। जानकारी होने पर मो. नाजिम ने वक्फ बोर्ड और अन्य उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने एसडीएम मोहम्मदी स्वाति शुक्ल के निर्देश पर धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है ।