{"_id":"5eaeecb48ebc3e90354c6838","slug":"crime-lakhimpur-news-bly404696866","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में सड़ा-गला मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में सड़ा-गला मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। गजियापुर बैराज से निकली शारदा नहर में एक शव उतराता देखे जाने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर शव बाहर निकलवाया। शव पूरी तरह सड़ गल चुका था। आशंका जताई जा रही है कि उसे मगरमच्छ ने अपना शिकार बनाया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
रविवार को किसी ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी कि गजियापुर से मझरापूरब होते हुए निकली शारदा नहर में एक शव उतरा रहा है। सूचना पर तिकुनियां प्रभारी निरीक्षक हनुमान प्रसाद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल शव बाहर निकाला। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव छह दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव का एक पैर पूरा और दूसरा घुटने के नीचे से गायब था। देखने से लग रहा है कि मगरमच्छ ने उसे शिकार बना डाला। शव के एक हाथ पर बिंदु चौधरी और ओम त्रिशूल गुदा है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।