{"_id":"6ae4dde1a94b1562de011a23","slug":"resignations-stir-37-districts-announcement-to-be-made-in-kheri-on-monday-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-188723-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 37 जिलों में इस्तीफे से हलचल, खीरी में सोमवार को होगा एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 37 जिलों में इस्तीफे से हलचल, खीरी में सोमवार को होगा एलान
Fri, 30 Oct 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कर्मचारी। स्रोत : वीडियो ग्रैब
लखीमपुर खीरी। राज्य कर्मचारी का दर्जा समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे सहकारी समिति कर्मचारियों के सामूहिक इस्तीफे से प्रदेश में हलचल मच गई है।
शुक्रवार को 37 जिलों के कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया। अब सोमवार को खीरी के कर्मचारी भी इस्तीफे का एलान करेंगे। कर्मचारी 10 दिनों से लखनऊ के ईको गार्डन में धरना दे रहे हैं। सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन तेज कर दिया है।
खीरी में हड़ताल के चलते 132 सहकारी समितियों का कामकाज प्रभावित है। खाद वितरण ठप होने से किसान परेशान हैं। समितियों के केंद्रों पर धान खरीद भी प्रभावित हो रही है। एक ओर कर्मचारी मांगों पर लिखित आश्वासन मिलने तक काम पर लौटने के लिए तैयार नहीं हैं, वहीं दूसरी ओर किसान खाद के लिए भटक रहे हैं। संघर्ष समिति साधन समिति सचिव परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि सुनवाई नहीं होने पर सामूहिक इस्तीफा देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। प्रदेश के 37 जिलों के कर्मचारी इस्तीफा दे चुके हैं। धीरे-धीरे अन्य जिलों के कर्मचारी भी इस्तीफा देंगे। पैक्स सचिव वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश शाखा खीरी के जिला महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कर्मचारियों को मौखिक आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन संगठन लिखित आश्वासन मांग रहा है। जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलता, कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। सोमवार को खीरी के कर्मचारी भी सामूहिक इस्तीफा देंगे।