फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   116 crore rupees reached the accounts of 5.79 lakh farmers of Kheri

Lakhimpur Kheri News: खीरी के 5.79 लाख किसानों के खाते में पहुंचे 116 करोड़ रुपये

Fri, 30 Oct 2026 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 30 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
116 crore rupees reached the accounts of 5.79 lakh farmers of Kheri
विकास भवन सभागार में प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण देखते हुए किसान व अ​धिकारीगण। संवाद
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त शुक्रवार को जारी की गई। इसमें खीरी के 5.79 लाख किसानों के बैंक खाते में 116 करोड़ रुपये भेजे गए है। बैंक खाते में सम्मान निधि पहुंचने पर किसानों के चेहरे खिल उठ। किसानों ने कहा कि दीपावली से यह राशि मिलने से काफी राहत रहेगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को सीडीओ योगानंद पांडेय की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण देखा व सुना गया।
इसके अलावा सभी ब्लाकों में भी यह आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री ने गुजरात के बनासकांठा से योजना की किस्त जारी कर किसानों के बीच अपनी बात रखी। उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र ने बताया कि किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को साल में छह हजार रुपये दिए जाने की व्यवस्था है। दो-दो हजार की तीन किस्तों में यह धनराशि किसानों के सीधे बैंक खातों में भेजी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed