{"_id":"5e85ea478ebc3e6fe909964f","slug":"crime-lakhimpur-news-bly401472356","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने महंगे दामों पर बिक रहा 70 हजार का गुटका पकड़़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने महंगे दामों पर बिक रहा 70 हजार का गुटका पकड़़ा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर की संकटा देवी चौकी पुलिस ने एक दुकान पर छापा मारकर दो से तीन गुना अधिक रेट पर बेचा जा रहा करीब 70 हजार रुपये का गुटका पकड़ लिया। पुलिस व्यापारी को हिरासत में लेकर गुटके की पांच बोरियां कब्जे में ली हैं।
गुरुवार की शाम संकटा देवी चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला संकटा देवी स्थित एक ट्रेडर्स की दुकान पर छापा मारा। यहां से पांच बोरी गुटका बरामद कर व्यापारी को हिरासत में ले लिया। पुलिस बरामद गुटका और व्यापारी को लेकर पुलिस चौकी आई। बरामद गुटके की कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई जा रही है। चौकी इंचार्ज संतोष राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर सीओ सिटी विजय आनंद ने बताया कि गुटका पकड़े जाने का मामला संज्ञान में नहीं हैं। इस कार्रवाई से कालाबाजारी करने पर वालों में हड़कंप है।