फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

असली है या नकली चोरों ने जलाकर देखी ज्वेलरी

Thu, 06 Feb 2020 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
crime
मैगलगंज। चोरी से पहले ज्वेलरी की गुणवत्ता परखने के लिए चोरों ने पहले जला कर देखा। हालांकि ज्वेलरी के आर्टिफिशियल निकलने पर चोरों ने छोड़ दिया। मगर चोर घर के अंदर रखे 25 हजार रुपये और करीब 50 हजार का सामान लेकर भाग निकले। दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग पर हुई वारदात से क्षेत्र में दहशत है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

गांव रहजनियां निवासी राम लखन का मकान दिल्ली-लखनऊ राज्यमार्ग पर है। रामलखन ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह शाहजहांपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के परिवार के साथ गए थे। रात 11 बजे वापस लौटकर आए तो देखा कि मेन दरवाजा खुला था। अंदर गए तो कमरों में रखा सामान बिखरा पड़ा था। बक्सा, सेफ आदि के ताले टूटे पड़े थे। उन्होंने बताया कि सेफ में सोने के जेवर व कुछ आर्टिफिशियल ज्वेलरी रखी थी। यह ज्वेलरी असली है या नकली इसकी पहचान करने के लिए चोरों ने कपड़ों व कागजों को जलाकर ज्वेलरी को गर्म किया। चोर आर्टिफिशियल ज्वेलरी छोड़कर 25 हजार रुपये नकद व सोने, चांदी की ज्वेलरी सहित करीब 50 हजार रुपये का माल चोरी कर ले गए। पीड़ित ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सिपाही बोला, नामजद तहरीर लाना वरना थाने मत आना
मकान मालिक ने बताया कि बुधवार की सुबह हल्का सिपाही मौके पर जांच करने पहुंचा। उन्होंने सिपाही को घटना की पूरी जानकारी दी। इस पर भड़के सिपाही ने पहले तो उल्टे ही उन्हें डांट फटकार लगाई और कहा कि नामजद तहरीर लेकर आना नहीं तो थाने मत आना। इतना कहकर सिपाही चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। सिपाही के डांटने व धमकी देने की जानकारी मुझे नहीं है।
चंद्रकांत सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मैगलगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed